पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम चुनावों के लिए फगवाड़ा के पर्यवेक्षक लगाए गए विधायक परगट सिंह स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के निवास स्थान पर पहुंचे और निगम चुनावों को लेकर चर्चा की। धालीवाल ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। इन चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। विधायक ने कहा कि फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव कांग्रेस विकास को मुद्दा बनाकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा के नगर निगम बनने के बाद इसमें 16 नए गांव शामिल किए गए थे। इन इलाकों के विकास के मामले में हालात काफी खराब थे।
विधायक धालीवाल ने कहा कि उप चुनाव में उन्होंने लोगों से हर क्षेत्र का बिना किसी पक्षपात के विकास करवाने का वादा किया था जिसे उन्होंने पूरा किया है। विधायक ने बताया कि निगम के अंतर्गत पड़ते 50 वार्डो में करीबन 35 करोड़ रुपए की लागत से विकास के काम चल रहे हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.