पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भुलत्थ के गांव रायपुर पीरबख्श निवासी एक महिला ने उसकी अनुपस्थिति में पति पर घर में अन्य महिला लाने का आरोप लगाया है। मौके पर जब वह पहुंची तो पति ने अपने भाई और उस महिला के साथ मिलकर उससे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। थाना भुलत्थ पुलिस ने महिला की शिकायत और सिविल अस्पताल से मिली एमएलआर के आधार पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गांव रायपुर पीर बख्श निवासी महिला मनजीत कौर ने बताया कि उसका पति लखपाल सिंह किराए की गाड़ी चलाता है और उससे अकसर झगड़ा और गाली-गलोच करता रहता है।
18 फरवरी को वह अपने बेटे जसप्रीत सिंह के साथ मायके गांव रावां धकड़ा गई हुई थी। इस दौरान उसे किसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसका पति घर में एक महिला लेकर आया है। वह बेटे सहित घर पहुंची तो उसका पति अज्ञात महिला के साथ घर में था। जब उसने महिला के बारे में पूछा तो उसका पति गाली-गलौच करने लगा।
शोर सुन कर उसका जेठ लखविंदर सिंह भी मौके पर आ पहुंचा और उसे घर से जाने के लिए धक्के देने लगा। जब वह बेटे सहित घर के बाहर पहुंची तो उसके जेठ ने उसे गले से पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उसका पति और अज्ञात महिला भी मौके पर आ पहुंची। तीनों ने उसे बेरहमी से पीटा। पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए भुलत्थ के सिविल अस्पताल पहुंचाया। भुलत्थ पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेठ लखविंदर सिंह, पति लखपाल सिंह निवासी रायपुर पीर बख्श भुलत्थ और एक अज्ञात महिला पर केस दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.