पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आधुनिक समाज में प्लास्टिक के बढ़ रहे उपयोग और वेस्ट प्लास्टिक के दुष्परिणामों से आगाह करने के लिए लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन के 30 छात्र सदस्यों ने समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। विरसा बिहार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने वातावरण को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। लकस्टोन की ओर से आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में विधायक राणा गुरजीत सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। आधुनिक समाज में प्लास्टिक की थैली और अन्य प्लास्टिक के समान के बढ़ रहे उपयोग के साथ-साथ वेस्ट प्लास्टिक के कचरे के दुष्परिणामों से वातावरण को होने वाले नुकसान और प्लास्टिक के कचरे को जलाने से मानव शरीर को हो रहे नुकसान से बचने के लिए छात्र दिव्यांशु भोला ने साथियों के साथ मिलकर लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन संस्था का गठन किया। उन्होंने वेस्ट प्लास्टिक के लिफाफे से इको ब्रिक बनाने के लिए प्रयास किए। संस्था के लगभग 30 छात्र सदस्यों ने वातावरण को प्लास्टिक मुक्त करने की
अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंच कर जनता से वेस्ट प्लास्टिक का कलेक्शन शुरू किया। लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन के 30 सदस्यों ने 6 महीने के प्रयास के दौरान की गई उपलब्धियों के बाद विरसा विहार परिसर में नाट्य रूपांतर से समाज के लोगों को प्लास्टिक मुक्त करने में सहयोग देने के लिए जागरूक किया। नेताओं और सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया कि वह समाज को प्लास्टिक
मुक्त बनाएंगे। इस अवसर पर अभी शर्मा, क्रिश शर्मा, परम प्रीत सिंह, पुलकित जैन, अनन्या शर्मा, सक्षम अरोड़ा, प्रांजल भोला, नव्या सूद, ईशा भल्ला, नैंसी भोला, अपूर्व महाजन, गौरव रतन, सोनू यादव, रितिक, जतिन, अचित्य बजाज, एलबर्ट मसीह, हरजी अरोड़ा, अनमोल शर्मा, अर्जुन मल्होत्रा, हर्षदीप कौर, राघव कुंद्रा, दिया मेहरा, नीतिश धवन, यगदत्त एरी, उमेश शारदा, ओमकार कालिया, दीपक छाबड़ा, संदीप पंडित,
विजय खोसला, दीपक मरवाहा, आनंद यादव, श्रवण यादव, डॉ. रणजीत राय, सुभाष मकरंदी, चंदरमोहन भोला, राकेश कटारिया, रणवीर पूरी, तरुण कटारिया, अवि राजपूत, संदीप पंडित, नीलम शर्मा, संजीव कुमार सोनू, जीवन वालिया, दीपक सलवान, बजरंगी उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.