पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना के मरीजों की गिनती बढ़नी शुरू हो गई है। फरवरी में नजर दौड़ाई जाए तो पहली फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक 288 मरीज कोरोना के मिले हैं। इनमें सरकारी स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। जिले के सरकारी स्कूलों में तैनात तीन महिला अध्यापिकाएं कोरोना पॉजिटिव आईं हैं। एक महिला अध्यापक खलवाड़ा सरकारी हाई स्कूल, दूसरी भुल्लाराई प्राइमरी स्कूल में तैनात हैं जबकि एक महिला कपूरथला के सरकारी
स्कूल की अध्यापिका है। खलवाड़ा के सरकारी में तैनात महिला अध्यापकों की पुष्टि फगवाड़ा सेहत विभाग ने कर दी है लेकिन कपूरथला में आई कोरोना पॉजिटिव तीसरी अध्यापिका की पुष्टि करने में शिक्षा विभाग असहज महसूस कर रहा है। फिलहाल शहर के जिस स्कूल की अध्यापिका कोरोना पॉजिटिव आई है, उसे सौनिटाइज कर दिया है। सेहत विभाग को अध्यापिका के पॉजिटिव आने की जानकारी नहीं है।
उनका कहना है कि अध्यापिका ने कोरोना टेस्ट बाहर से करवाया होगा। अधिकतर लोग टेस्ट प्राइवेट लेबोरेटरी से टेस्ट करवा रहे हैं, इस कारण उनके पास डाटा देरी से पहुंच रहा है। फिलहाल टीमें आज विद्यार्थियों और अन्य अध्यापकों की सैंपलिंग करेंगी।
जिले में अब तक कुल केस 5261, एक्टिव 155, ठीक होकर घर जा चुके 4898, कुल 206 की मौत- प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल नवतेज सिंह ने महिला अध्यापक के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। एसएमओ मनजीत सिंह ने खलवाड़ा सरकारी हाई स्कूल के अध्यापक की कोविड-19 के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। वहीं, सोमवार को जिले में एक साथ 26 नए संक्रमित मिले हैं जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। पॉजिटिव आए मरीजों में 2 मरीज कपूरथला, 7 मरीज फगवाड़ा, 1 मरीज जालंधर से पॉजिटिव आया है।
अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5261 तक पहुंच गई है। इसमें से 4898 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। सोमवार को 9 और मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी है। जिले में 155 मरीज एक्टिव हैं। 1043 संदिग्धोें के सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल की रिपोर्ट आज आने की संभावना है। 713 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
2 मरीज शहर से और 11 संक्रमित फगवाड़ा से मिले- एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. राजीव भगत ने कहा कि पॉजिटिव आए मरीजों में 2 मरीज कपूरथला, 11 मरीज फगवाड़ा, 1 मरीज जालंधर, 1 मरीज एसबीएस नगर, 1 मरीज पंडोरी राजपूतां, 1 मरीज भुलत्थ, 1 मरीज भागोराईयां, 1 न्यू मनसा देवी नगर, 1 मरीज किशनपुर, 1 मरीज रुढ़का कलां, 1 मरीज हाजीपुर का पॉजिटिव आया है जबकि 8 मरीज अलग-अलग प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आए है। इन मरीजों में 33 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला कपूरथला से पॉजिटिव आए है।
इसी तरह 25 वर्षीय युवती खलवाड़ा कॉलोनी फगवाड़ा, 32 वर्षीय महिला गांव खलवाड़ा फगवाड़ा, 76 वर्षीय व्यक्ति गुरु नानक नगर फगवाड़ा, 73 वर्षीय व्यक्ति गांव डोमेली फगवाड़ा, 31 वर्षीय महिला फगवाड़ा, 38 वर्षीय व्यक्ति फगवाड़ा, 70 वर्षीय व्यक्ति फगवाड़ा का पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 58 वर्षीय व्यक्ति नूरमहल जालंधर, 28 वर्षीय युवती गांव बहराम एसबीएस नगर, 50 वर्षीय महिला पंडोरी राजपूतां, 47 वर्षीय व्यक्ति भुलत्थ, 33 वर्षीय महिला रुढ़का कलां, 41 वर्षीय महिला गांव हाजीपुर की पॉजिटिव आएं हैं।
एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. राजीव भगत ने कहा कि पॉजिटिव आए मरीजों में 2 मरीज कपूरथला, 11 मरीज फगवाड़ा, 1 मरीज जालंधर, 1 मरीज एसबीएस नगर, 1 मरीज पंडोरी राजपूतां, 1 मरीज भुलत्थ, 1 मरीज भागोराईयां, 1 न्यू मनसा देवी नगर, 1 मरीज किशनपुर, 1 मरीज रुढ़का कलां, 1 मरीज हाजीपुर का पॉजिटिव आया है जबकि 8 मरीज अलग-अलग प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आए है।
1043 संदिग्ध लोगों के लिए सैंपल, जांच के लिए भेजे
इन मरीजों में 33 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला कपूरथला से पॉजिटिव आए है। इसी तरह 25 वर्षीय युवती खलवाड़ा कॉलोनी फगवाड़ा, 32 वर्षीय महिला गांव खलवाड़ा फगवाड़ा, 76 वर्षीय व्यक्ति गुरु नानक नगर फगवाड़ा, 73 वर्षीय व्यक्ति गांव डोमेली फगवाड़ा, 31 वर्षीय महिला फगवाड़ा, 38 वर्षीय व्यक्ति फगवाड़ा, 70 वर्षीय व्यक्ति फगवाड़ा का पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 58 वर्षीय व्यक्ति नूरमहल जालंधर, 28 वर्षीय युवती गांव बहराम एसबीएस नगर, 50 वर्षीय महिला पंडोरी राजपूतां, 47 वर्षीय व्यक्ति भुलत्थ, 33 वर्षीय महिला रुढ़का कलां, 41 वर्षीय महिला गांव हाजीपुर की पॉजिटिव आएं हैं।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.