पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोटकपूरा रोड पर दो अज्ञात युवकों ने वीरवार दाेपहर फरीदकोट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य 40 साल के गुरलाल सिंह भलवान की गोलियां मार हत्या कर दी। घटना के समय गुरलाल अपनी कार में बैठने ही जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर करीब 12-13 फायर किए, जिसमें से 5 गोली गुरलाल को लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। एक गोली उनके सिर को चीरते हुए निकल गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने
उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। लोगों ने बताया कि गुरलाल सिंह भलवान फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों के काफी नजदीकी थे। गुरलाल सिंह वार्ड नंबर 18 से निकाय चुनाव हारे अपने मित्र अकाली नेता वीनू गोयल का जन्म दिन मनाकर वापस आ रहे थे। सूत्राें ने बताया कि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों के काफी नजदीकी माने जाते थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
पैदल आए आरोपी, वारदात के बाद बाइक से भागे- लोगों ने बताया कि गुरलाल सिंह भलवान वीरवार दाेपहर 4 बजे मेन चौक के पास स्थित गोयल इमीग्रेशन के कार्यालय में अपने मित्र के जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। करीब पौने पांच बजे जब वह घर जाने के लिए अपनी कार का दरवाजा खोलने लगे ताे इसी दाैरान पीछे से पैदल आए दो ने युवकों ने उसकी पीठ पर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से
गुरलाल सिंह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने चेहरे पर दो गोलियां मारी। एसपी फरीदकोट भुपिंदर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को वहां से करीब 12-13 खोल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि वहां घटना के समय हमलावर दो ही थे कि उनके कोई अन्य साथी भी वहां थे। हमलावर वारदात के बाद मोटरसाइकिल से फरार हुए हैं।
गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी - रात साढ़े आठ बजे एक पोस्ट डालकर गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि यह वारदात अक्टूबर में जिले के एक युवक गुरलाल सिंह बराड़ की हत्या के बदले के लिए की गई है। 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हत्या हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई के अनुसार बराड़ की हत्या में गुरलाल भलवान की भूमिका थी। इसीलिए हत्या की गई है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.