पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के साथ लगते गांव मडोली कलां में एक केस की छानबीन के दौरान पहुंची पुलिस पार्टी के ऊपर एक परिवार के मेंबरों के द्वारा बदतमीजी और धक्का-मुक्की की गई। सिटी एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ 21-12-2019 के एक केस के संबंध में गांव में तफ्तीश करने पहुंचे थे। उक्त आरोपी हरमनदीप सिंह पर 132/420-406 धारा के अधीन केस दर्ज था।
पुलिस पार्टी को आरोपी आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया। आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी से छूटने के लिए बल का भी प्रयोग किया गया और भागने की कोशिश की गई। वह जोर-जोर से शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसके परिवार के मेंबर भी मौके पर आ गए जिन्होंने आते ही पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
पुलिस मुलाजिमों के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी के पारिवारिक मेंबर कुलविंदर कौर, लवप्रीत कौर, रमनदीप कौर, सुरमुख सिंह और परविंदर सिंह के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई में विघ्न डालने का केस दर्ज किया गया।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.