पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के स्लोह स्थित निवास के सामने प्रदर्शन किया गया। विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले तथा पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए भाजपाईयों का विधायक अंगद सिंह को चूड़ियां देने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को 100 मीटर पहले ही रोक लिया।
इस दौरान भाजपा जिला प्रधान पूनम माणिक ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में न तो विपक्षी दल के नेता सुरक्षित हैं न ही जनता। भाजपा के विधायक के साथ पुलिस की मौजूदगी में जिस प्रकार से बदसलूकी की गई उससे साफ है कि पंजाब की कैप्टन सरकार का असामाजिक तत्वों पर कोई नियंत्रण नहीं है तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्तार अंसारी जैसे यूपी के कुख्यात गैंगस्टरों को कांग्रेस ने सरकारी मेहमान बनाकर रखा हुआ है। इस दौरान महिला मोर्चा के पंजाब की प्रभारी वरिंदर कौर थांदी ने कहा कि राज्य में मौजूदा सरकार ने जो लोगों से वायदे किए थे, उनको आज तक पूरा नहीं किया।
पंजाब का किसानी मसला भी केंद्र सरकार द्वारा जल्द सुलझा लिया जाएगा। भाजपा की महिला विंग की प्रधान सीमा अरोरा ने कहा कि पंजाब में अमन-कानून की हालत पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। दिनदहाड़े शहरों में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। महिलाओं को पीटा जा रहा है। हर रोज दिनदहाड़े लूट व छीनाझपटी की वारदातें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह चूड़ियां इस लिए दी गयी है की कैप्टन अमरिंदर सिंह नींद से जागें और पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बहाल हो सके। इस मौके पर अहिंसा पाठक, प्रोमिला शर्मा, गीतिका परमार, मीनाक्षी, पूनम ओहरी, शिंगारा सिंह, अश्वनी बल्लगन, पाला सिंह, कर्ण लड़ोइया, नंद किशोर, नरिंदर सूदन, राणा सतीश, केवल सिंह भोर, अनिल धम्म, संजीव राणा, रामा नंद भनोट, चरणजीत सिंह, अनिल सहगल, राम किशन जाखू, संदीप लड़ोइया, सुरिंदर बगानिया, अनिल कुमार, अजय कटारिया और और अन्य उपस्थित थे।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.