जालंधर में 5 दिन के बाद कोरोना ने एक और जान ले ली। बुधवार को 24 घंटे के दौरान जिले में एक कोरोना रोगी ने दम तोड़ दिया जबकि 15 नए पॉजिटिव केस मिले। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की गिनती 1,487 पहुंच गई है। वहीं, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 64 हजार के करीब यानी 62,953 पहुंच गया है। इनमें से 61,340 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में एक्टिव मरीजों की गिनती में गिरावट बरकरार है। बुधवार को एक्टिव केस अब 126 रह गए हैं। इनमें से 99 लोग घर पर यानी होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। जिले में अब 5 अस्पतालों में सिर्फ 9 मरीज भर्ती रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक 3 मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी अस्पतालों के कोविड केयर सेंटर खाली हो चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.