• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Chaotic Elements Torn Flex Board Before Bhagwan Valmiki Shobhayatra, Huge Anger Among The People Of The Community, Fierce Ruckus At Shri Ram Chowk

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा से पहले फाड़े फ्लेक्स:जालंधर के श्री राम चौक पर समुदाय के लोगों का हंगामा, बोले- आरोपियों को जल्द पकड़ें

जालंधर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राम चौक पर फाड़ी गई भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर लगाई गई फ्लैक्स

जालंधर के श्री राम चौक पर शरारती तत्वों ने भगवान वाल्मीकि जी की यात्रा को लेकर लगाए गए फ्लेक्स फाड़ दिए। इसके बाद वाल्मीकि समुदाय में भारी रोष है। समुदाय के पदाधिकारियों ने श्री राम चौक पर स्कूल के सामने जहां पर फ्लेक्स फाड़े गए वहां पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस थाना डिवीजन नंबर तीन और चार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

राम चौक पर खाली पड़े पोल। यहां से कोई फ्लैक्स ही उतार कर ले गया।
राम चौक पर खाली पड़े पोल। यहां से कोई फ्लैक्स ही उतार कर ले गया।

वाल्मीकि समुदाय के पदाधिकारी का कहना है कि यह बेअदबी का मामला है। भगवान वाल्मीकि की तस्वीर वाले स्थान पर जानबूझ कर फ्लेक्स को फाड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए यह खुरापात की गई है। उन्होंने मौके पर आए पुलिस के अधिकारियों से कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर के साथ बेअदबी करने वाले को शीघ्र पकड़ा जाए और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत मामला दर्ज करके सजा दी जाए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि यात्रा से पहले-पहले शीघ्र ही बेअदबी करने वाले दोषियों को ना पकड़ा गया तो वह शोभायात्रा नहीं निकालेंगे बल्कि विरोध के लिए सड़कों पर उतरेंगे। यदि शहर का माहौल खराब होता है तो फिर इसके लिए जालंधर शहर का पूरा प्रशासन और पुलिस जिम्मेदार होगी।

वाल्मीकि समुदाय के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे पहली बार नहीं हुआ है। जब भी वह कोई अपना धार्मिक आयोजन करने जाते हैं तो उससे पहले ऐसी शरारत होती ही होती है। इससे पहले भी पिछले सालों को दौरान ऐसे घटिया कृत्य हो चुके हैं। हर बार पुलिस जांच का आश्वासन देकर अपना पल्ला छुड़ा लेती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

विपन सभ्रवाल ने मामले को लेकर बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ थाना नबंर 3 और 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा पिछले 3 साल से शरारती तत्व शोभायात्रा से पहले फ्लैक्स बोर्ड फाड़ते आ रहे है। पहले भी पुलिस के पास शिकायतें दर्ज हैं जो अभी तक लंबित है। विपन सभ्रवाल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...