पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जालंधर में पंजाब की क्रिश्चियन कम्यूनिटी ने शुक्रवार दोपहर DC दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून रद्द करने की मांग की। दिल्ली में सिंघु व टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कम्यूनिटी ने चेतावनी दी कि कानून रद्द न होने पर वो भी किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा।
कानून जबरन थोपना निंदनीय, हो सकते हैं हालात खराब
रोष प्रदर्शन में शामिल क्रिश्चियन कम्यूनिटी संगठन के नेताओं ने कहा कि किसानों पर यह कानून जबरन थोपे जा रहे हैं, जो बहुत निंदनीय है। इस वजह से अन्नदाता मजबूरी में सड़कों पर परेशान होकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे गलत कानूनों की वजह से ही देश की तरक्की की रफ्तार रुक गई है। भारत की आजादी के बाद यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण समय है, जिससे आने वाले समय में हालात खराब हो सकते हैं। इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत इन कानूनों को रद्द करना चाहिए ताकि ठंड में सड़क पर संघर्ष कर रहा हमारा अन्नदाता घर वापस लौट सके।
क्रिश्चियन कम्यूनिटी देगी पंजाब में किसानों का साथ
DC दफ्तर के बाहर इस प्रदर्शन में चर्च ऑफ पैतिकास्टल डायसिस ऑफ पंजाब के पीजे सोलोमान, राष्ट्रीय मसीही संघ के नॉर्थ इंडिया और पंजाब क्रिश्चियन युनाइटेड फ्रंट के पंजाब प्रधान जॉर्ज सोनी, पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान हमीद मसीह, एंगलिकन चर्च जालंधर कैंट, युनाइटेड पास्टर एसोसिएशन के प्रधान अशोक मसीह, हम भारतीय पार्टी समेत आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरी क्रिश्चियन कम्यूनिटी किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.