पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिन में तापमान 20 डिग्री के आसपास है तो रात में पहले के मुकाबले और ज्यादा गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी को रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक आ सकता है जबकि 31 जनवरी की रात भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। 3 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी व 4 को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
वहीं, जालंधर में शनिवार को सुबह 8 बजे पारा 9 डिग्री था। शीतलहर के कारण काम पर जाने वाले लोग परेशान रहे। फिर दिन में धूप निकली व ठंडक से राहत मिली है। वहीं, शाम 4 बजे फिर से तापमान में गिरावट शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे कोहरे की स्थिति रहेगी। अभी प्रदेश में सभी जिलों का तापमान रात को गिरेगा। फिलहाल जालंधर में रात का तापमान 4 डिग्री के आसपास है।
तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना जालंधर
राज्य में जालंधर का एयर क्वालिटी मानक 128 रहा। पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सर्किट हाउस केंद्र ने दोपहर 3 बजे सबसे ज्यादा प्रदूषण रिकाॅर्ड किया। इस वक्त सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर मंडी गोबिंदगढ़ 208 मानक के साथ बना जबकि तीसरा नंबर पटियाला के 158 के साथ रहा है यानी प्रति घनमीटर हवा में 158 प्रतिशत धूल के कण हैं। पंजाब में सबसे साफ हवा रूपनगर में है, जहां केवल 8 प्रतिशत धूल के कण हवा में रिकाॅर्ड हुए हैं।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.