पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पत्नी को मायके लेने गए पति की मौत
जालंधर में कोर्ट मैरिज के बाद मायके गई पत्नी को वापस लाने पहुंचे पति की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। गीता कॉलोनी में निवासी ससुराल वाले कह रहे हैं कि उसने खुद ही आग लगा ली। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान बुरी तरह से झुलसे दीपक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सवाल-जवाब के दौरान वो इस बात की पुष्टि कर रहा था कि लड़की ने ही फोन कर उसे बुलाया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे आग लगा दी गई।
ऑटो से बंधी रस्सी के सहारे लटका मिला शव
रायपुर के उरला थाना इलाके में युवक का शव बरामद किया गया है। करीब 26 साल के युवक की लाश ऑटो से बंधी रस्सी के सहारे लटकी थी। शव घुटनों के बल था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
संपत्ति विवाद में भाई-बहन झगड़े
जमशेदपुर में भाई-बहन संपत्ति विवाद को लेकर झगड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले। कुछ लोगों को चोट भी आई है। मारपीट की सारी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने मामले की लिखित शिकायत थाने में की है।
माफिया के रसूख पर चला बुलडोजर
जबलपुर में गुरुवार सुबह प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अमले ने शमीम कबाड़ी के दो कब्जों को ध्वस्त कर दिया। कबाड़ी ने पंचायत की भूमि पर कब्जा कर मकान और गोदाम बना लिया था। प्रशासन ने 15 करोड़ की संपत्ति को मुक्त कराया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.