• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • He Was Close To Lawrence, He Was Going To Die, The Gang Had Posted A Post And Announced That They Would Avenge His Death.

जालंधर में सोनू बाउंसर पर फायरिंग की VIDEO:गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी था, गैंग का ऐलान- हत्या का बदला लेंगे

लुधियाना6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब में जालंधर के सतनामपुरा (गुरुनानकपुरा) में सोनू बाउंसर पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना की वीडियो सामने आई है। गोलियां लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस गोलीकांड में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। मरने वाला सोनू लॉरेंस का करीबी था।

जेल में भी वह लॉरेंस के साथ रह चुका है। इस वजह से अब लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि वह सोनू की मौत का बदला जरूर लेंगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी रविंदर सिंह उर्फ सोनू रुड़कां पर गोली चला रहा है।

घायल महिला निजी अस्पताल में भर्ती
देर रात गोलियां चलने से दहशत फैल गई। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल महिला को शहर के ऑक्सफोर्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला का नाम कुलजीत कौर है।

गैंगस्टर लॉरेंस के साथ बाउंसर सोनू।
गैंगस्टर लॉरेंस के साथ बाउंसर सोनू।

मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर लिया पंगा
सतनामपुर निवासी बलजिंदर सिंह जो कि एक बाउंसर कंपनी भी चलाता है उसे मिलने के लिए उसका दोस्त रविंदर उर्फ सोनू आया हुआ था। बलजिंदर, सोनू और उनकी माता घर के बाहर कार के पास खड़े थे। इतने में बलजिंदर के ताया का लड़का गुरमीत सिंह औलख जो कि टैक्सी यूनियन का प्रधान है, बाइक पर आया और कार में टक्कर दे मारी।

शराब के नशे में था गुरमीत
इस पर मामूली विवाद हो गया। गुरमीत पूरी तरह शराब के नशे में धुत था। बलजिंदर ने किसी तरह से अपने ताया के लड़के गुरमीत औलख को अपने घर के साथ ही लगते उनके घर के गेट के अंदर पहुंचाया। कुछ ही पल में गुरमीत घर से हथियार निकाल लाया और गोलाबारी शुरू कर दी।

गोलियां चलने के बाद मौके पर मौजूद लोग।
गोलियां चलने के बाद मौके पर मौजूद लोग।

निशाने पर था सोनू
आरोपी ने आते ही सीधा पहले गोली रविंदर सोनू को मारी। गोली छाती पर लगी। वह वहीं पर गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। दूसरी गोली गुरमीत ने अपने चाचा के लड़के बलजिंदर औलख को मारी, लेकिन वह बच गया। तीसरी गोली उसने अपनी चाची और बलजिंदर की माता कुलजीत कौर को मारी। गोली कुलजीत कौर के पांव में गोली लगी। आरोपी गोलाबारी करके घर में ही जा छिपा था।