पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हॉकी इंडिया ने सुरजीत हॉकी सोसायटी जालंधर की सुरजीत हॉकी एकेडमी को मान्यता दे दी है। सुरजीत हॉकी सोसायटी के सचिव इकबाल सिंह संधू ने बताया कि सुरजीत हॉकी सोसायटी की पिछले 37 वर्षों की उपलब्धियों व लगातार 112 दिनों से चलाए जा रहे हॉकी कोचिंग कैंप के मद्देनजर भारत की हॉकी की अपेक्स बॉडी हॉकी इंडिया द्वारा 19 जनवरी को कार्यकारी बोर्ड की बैठक में सुरजीत हॉकी एकेडमी को सीधी मान्यता दी गई है। अब सुरजीत हॉकी एकेडमी सीधे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेगी। एकेडमी की टीमें जल्द ही ट्रायल के बाद सब-जूनियर और जूनियर कैटेगरी (लड़कों और लड़कियों) में बनाई जाएंगी और
आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए भेजी जाएंगी। सोसायटी के सीपीआरओ सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा दी गई मान्यता के साथ पंजाब के खिलाड़ी अब अधिक संख्या में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। हॉकी इंडिया द्वारा दी गई मान्यता के बाद सुरजीत हॉकी सोसायटी के मेंबर्स एलआर नायर, लखविंदर पाल सिंह खैहरा, अमरीक सिंह पवार, राम परताप, गुरविंदर सिंह गुल्लू, तरसेम सिंह पवार, नरिंदर पाल सिंह जज, गुरइकबाल सिंह ढिल्लों, रणदीप गुप्ता और बंटी नीलकंठ ने हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.