पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्लाईवुड की फैक्ट्री चलाने वाले जसविंदर सिंह राज का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनकी फैमिली को सौंप दिया गया। जसविंदर सिंह का दिल जांच के लिए अमृतसर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। 33 साल की शमिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि ससुर की मौत हो चुकी थी, मगर वे मरने से पहले जायदाद का बंटवारा कर गए थे।
शमिंदर कौर ने बताया कि देवर अमृतपाल सिंह लक्की अकसर इस बात पर विवाद करता था कि उसे जायदाद कम दी है। इतवार दोपहर करीब 12:30 बजे होंगे। देवर कभी ड्राइंग रूम में नहीं आता था, मगर पहली बार ड्राइंग रूम की अलमारी खोलकर कुछ ढूंढना शुरू कर दिया। यह देखकर पति जसविंदर सिंह ने इतना ही कहा था कि तुम क्या ढूंढ रहे हो?
यह सुनते ही देवर ने डब से रिवाॅल्वर निकाल कर पति और उसे मारने के लिए उन पर गोली चला दी। पति साइड पर होने के कारण गोली उसके दाएं कान को छूकर निकल गई। कान से खून निकलता देख पति बेहोश होकर गिर गए। वे उन्हें उठा कर अस्पताल में लेकर गए, मगर उनकी मौत हो चुकी थी।
शमिंदर कौर ने आरोप लगाया था कि उन्हें मारने के लिए देवर ने गोली चला दी थी। इस घटनाक्रम में उसके पति की जान चली गई। गोली चलाने के बाद लक्की फरार हो गया था। थाना डिवीजन नंबर 5 में भाभी की शिकायत पर आरोपी अमृतपाल सिंह लक्की के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और इरादा-ए-कत्ल का पर्चा दर्ज किया गया है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.