पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डीएवी कॉलेज कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डॉ. बीबी यादव के निर्देशों के अनुसार लोकल पीसीसीटीयू यूनिट के सदस्य प्राध्यापकों द्वारा डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल दफ्तर के सामने 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता लोकल पीसीसीटीयू यूनिट के प्रधान प्रो. शरद मनोचा और सचिव प्रो. अशोक कपूर ने की। प्रधान प्रो. मनोचा ने बताया कि कई प्राध्यापकों के एसोसिएट ग्रेड लगभग पिछले 4 साल से लंबित हैं।
पंजाब और चंडीगढ़ के सारे डीएवी कॉलेजों में जिन-जिन एसोसिएट प्राध्यापकों के ग्रेड बकाया हैं, उसे प्रदान करना उनकी मुख्य मांगों में से एक है। प्रो. अशोक कपूर ने कहा कि 22 और 23 जनवरी को भी 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जालंधर | डीएवी कोओर्डिनेशन कमेटी और पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन (पीसीसीटीयू) के आह्वान पर हंस राज महिला महाविद्यालय की टीचर्स ने वीरवार को कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल दफ्तर के सामने धरना दिया गया। यूनिट की प्रधान प्रो. आश्मीन कौर ने कहा कि यह धरना एवं प्रदर्शन पीसीसीटीयू के तय कार्यक्रम के मुताबिक लगातार तीन दिन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यूनिट सदस्यों द्वारा वेतन मिलने में हो रही देरी का भी विरोध किया गया। टीचर्स देश के भविष्य निर्माता है। यदि उनके साथ ही इस तरह का बर्ताव होता है तो देश का भविष्य अंधकार में है।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.