पंजाब के 4 दिग्गज नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक बार बतौर मुख्यमंत्री बन कर सूबे की सेवा की और बाद में वे देश के कई संवैधानिक पदों पर भी पहुंचे। इनमें मुख्य नाम ज्ञानी जैल सिंह का है।
ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ देश के राष्ट्रपति भी बने। इसके अलावा हरचरण सिंह बराड़, सुरजीत सिंह बरनाला, डॉ. भीम सेन सच्चर भी पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ-साथ अलगअलग राज्यों के राज्यपाल बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। हालांकि, पंजाब में कैरों व बादल दोनों दिग्गज मुख्यमंत्री माने जाते है, लेकिन वह पंजाब की राजनीति में ही ज्यादातर सरगर्म हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.