पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) से जुड़ी सेवाएं भी अब सेवा केंद्रों से मिलेगी। जालंधर में डुप्लीकेट DL से लेकर टैक्स से जुड़ी 35 तरह की सेवाएं सेवा केंद्रों में शुरू की गई है। जिले में 33 सेवा केंद्रों से यह सुविधा मिलेगी, जिसके बाद लोगों को अब अपने कामकाज के लिए RTA दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। DC घनश्याम थोरी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने यह सेवाएं शुरू करवा दी हैं। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों को परेशानियों से बचाना है। इसके तहत एक छत के नीचे कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यह सेवाएं मिलेंगी
सेवा केंद्रों से मिलने वाली इन सेवाओं में डुप्लीकेट DL, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्युअल, DL में एड्रेस चेंज, DL रिप्लेस, NOC, नेम चेंज, मोबाइल नंबर अपडेट, कंडक्टर लाइसेंस रिन्युअल, ऑनलाइन टैक्स रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट और नई ट्रांसपोर्ट, ट्रांसफर, डुप्लीकेट आर.सी., RC में एड्रेस चेंज, दूसरे राज्यों की NOC, चैक ई -पेमेंट स्टेट्स आदि 35 तरह की सेवाएं शामिल हैं।
कोरोना सावधानियों का पालन यकीनी बनाएं सेवा केंद्र
DC घनश्याम थोरी ने सेवा केंद्रों में काम कर रहे स्टाफ हिदायत दी कि सेवा केंद्रों में कोरोनावायरस से बचाव के लिए सभी सावधानियों का पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सेवा केंद्र में आते समय मास्क जरूर पहनें और आपस में सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.