पंजाब के जालंधर में डेंगू से ग्रस्त युवक ने दम तोड़ दिया। मरने वाला परिवार का इकलौता बेटा था। दो दिन बाद उसकी शादी की पहली एनिवर्सरी थी। मरने वाले की पहचान गीतांश के रूप में हुई। गीतांश इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फेमस भगवती टिंबर ट्रेडर्स एवं भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक राजीव प्रभाकर का इकलौता था।
लुधियाना DMC किया था रेफर
गीतांश की आयु 24 साल थी। कुछ दिन पहले गीतांश को डेंगू हुआ था। पीड़ित को जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुछ दिन स्वास्थ्य में सुधार आया, लेकिन अचानक ही तबियत बिगड़ गई। स्वास्थ्य सही न रहने के कारण गीतांश को लुधियाना के DMC अस्पताल दाखिल करवाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रभाकर परिवार अमर नगर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, इलाज दौरान गीतांश के मल्टीपल ऑर्गेन खराब हो गए थे। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। गीतांश का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.