पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लुक वाले प्लांट का सौदा कराने की बात कहकर रामशरणम काॅलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के घर रात को तीन लोग ठहरे थे। रात में ही वह अपने साथी की बीमार का बहाना बनाकर चले गए। जब व्यापारी सुबह उठा और अलमारी चेक की ताे पता चला कि 18.30 लाख रुपए गायब थे। शिकायतकर्ता व्यापारी का आरोप है कि उसे यकीन हो गया कि उक्त व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले से बनाई प्लानिंग अनुसार के अनुसार उसकाे चपत लगाई। जांच के बाद थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने हरजीत सिंह निवासी जिला गुरदासपुर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
रामशरणम काॅलोनी निवासी शशि शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी ठेकेदार है। उसका बरमाड तहसील जवाली हिमाचल-प्रदेश में लुक का प्लांट है। उसने अपने प्लांट को बेचने के लिए जिला गुरदासपुर के रहने वाला व्यक्ति, जो दलाली का काम करता है, से बातचीत की।
6 दिसंबर 2017 की रात 9 बजे उक्त व्यक्ति अपने दो लोगों को लेकर प्लांट का सौदा करने के लिए उसके घर आया। उससे कहा कि अभी रात हो गई है और तुम प्लांट कैसे देखोगे। तब उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि वह रात को उनके पास रुक जाते है। सुबह लुक वाले प्लांट को देखकर सौदा कर लेंगे। जिस पर उक्त व्यक्ति और उसके दो साथी उसके घर रुक गए। उक्त व्यक्ति उसके कमरे में और साथी गेस्ट रूम में सो गए।
रात करीब एक बजे उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि उनके साथ आए दो लोगों में एक को दौरा पड़ गया। उसकाे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाना है। वह हड़बड़ा कर उठा और घर का मेन गेट खोला। उक्त व्यक्ति अपने साथी को साथ लेकर इलाज के लिए ले गए। वह उक्त व्यक्ति के साथ फोन पर तालमेल करता रहा कि इलाज के लिए कहां गए हो। उसने बताया कि वह सिविल अस्पताल आए हैं, डाक्टर ने साथी की हालत गंभीर देखते हुए उनकाे लुधियाना डीएमसी जाने को कहा है।
वह साथी काे लुधियाना लेकर जा रहे हैं। अगले दिन काम से जाने से पहले अलमारी चेक की तो देखा कि उसमें से 18.30 लाख रुपए गायब थे। जब उसने व्यक्ति से फोन पर तालमेल किया तो वह व्यक्ति टाल मटोल करता रहा। बाद में फोन बंद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.