पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री नितिन चढ्ढा ने फगवाड़ा नगर निगम प्रशासन पर रेहड़ी, फड़ी वालों से जबरन वसूली करने के आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मुलाजिम हरेक रेहड़ी, फड़ी और खोखे वालों से 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए प्रति महीने के हिसाब से वसूली कर रहे हैं। उन्होंने फीस देकर बकायदा वार्षिक लाइसेंस भी बनवा रखे हैं। नितिन चढ्ढा ने कहा कि कोरोना के दौरान पंजाब सरकार ने इनके गुजर बसर के लिए कोई योजना नही बनाई और न ही कोई सहायता दी उलटा निगम मुलाजिमों को इनके पीछे वसूली के लिए लगा दिए।
चड्ढा ने साफ कहा कि नगर निगम ने यह धक्केशाही न रोकी तो युवा मोर्चा उनको इस लूट से बचाने के लिए आगे आएगा। मोर्चा रेहड़ी, फड़ी वालों को साथ लेकर प्रदर्शन करेगा। इस संबंधी बात करने पर नगर निगम के कमिश्नर राजीव वर्मा ने सभी अाराेपाें काे निराधार बताया। उन्हाेंने कहा कि किसी भी रेहड़ी और फड़ी वाले काे काेई परेशानी है ताे वाे सीधा उनसे मिल सकते हैं।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.