पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्री छिन्न मस्तिका दुर्गा मंदिर कमेटी गाैरीगढ़ कटैहरा चौक की ओर से 67वां 2 माघ मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मंदिर प्रांगण में मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में 5 जनवरी से 14 जनवरी तक संध्या संकीर्तन का आयोजन शाम 7.30 से 9 बजे तक किया जा रहा है। संकीर्तन के दूसरी संध्या अशााेक मनीला बब्बू यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर संकीर्तन की शुरुआत करवाई। जसवीर माही एंड पार्टी फगवाड़ा वालों ने मां की महिमा का गुणगान कर मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संकीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर अशोक सेठी, नंद किशोर चोपड़ा, कमल अरोड़ा, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, बलदेव शर्मा, राकेश बंसल, ओम मेहता, धर्मवीर धुन्ना, विनीत गुलाटी, सुरेंद्र श्रृंगारी, वरिंदर दीवान, महेंद्र सिंह, गौरव चोपड़ा, भूषण कुमार गेरा, जय गोपाल, राम लुभाया खोसला, दीपक खोसला, अमनदीप शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.