आम आदमी पार्टी जिला कपूरथला की ओर से फगवाड़ा में प्रेसवार्ता की गई। इसमें जिला कपूरथला और फगवाड़ा के समूह पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त स्टैंड लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के गिरफ्तारी के आदेश देने की सराहना की।प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान जिला महासचिव निर्मल सिंह, जिला कैशियर हरजिन्द्र सिंह विर्क व डा. जतिन्द्र सिंह परहार जिला संयुक्त सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह ऐतिहासिक और मिसाल पैदा करने वाला कदम है। उन्होंने यकीन दिलाया कि आम आदमी पार्टी इसी भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा स्टैंड लेती रहेगी। साथ ही फगवाड़ा वासियों को भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वायदा किया।
नगर निगम चुनाव को लेकर जिला महासचिव निर्मल सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने जिला इकाई को कार्पोरेशन चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके अन्तर्गत जल्दी ही फगवाड़ा की नई वार्डबंदी का काम शुरु किया जा रहा है। उन्होंने फगवाड़ा वासियों से अपील कर कहा कि ईमानदार छवि वाले युवा आगे आयें ताकि फगवाड़ा नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के साथ ही लोगों के लिए जवाबदेह पार्षद चुने जा सकें। उन्होंने पुलिस प्रशासन सिविल प्रशासन और नगर निगम फगवाड़ा के समूह अधिकारियों से अपील कर कहा कि फगवाड़ा में किसी भी आम शहरी का कोई भी जायज काम बिना ठोस वजह के न रोका जाये। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी बसें चलाने की शुरुआत को भी प्रशंसनीय बताया। आप नेताओं ने कहा कि अब पंजाब सरकार की बसें प्राईवेट ट्रांसपोर्ट के मुकाबले बहुत कम खर्च में दिल्ली एयरपोर्ट तक सवारियां लेकर जाएगी जिससे अप्रवासी भारतीयों को विशेष लाभ होगा। इस अवसर पर ट्रेड विंग के प्रधान अशोक भाटिया, एडवोकेट गुरदीप सिंह संगर जिला जनरल सचिव लीगल विंग, केविन सिंह यूथ प्रधान फगवाड़ा, बलजीत सिंह यूथ कोआर्डीनेटर फगवाड़ा, पुनीत शर्मा और भूपिंद्र सिंह सीनियर आप नेता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.