ब्लॉक विकास और पंचायत विभाग की ओर से गांव उच्चा में पांच लाख रुपए से विकासकार्य शुरू किए गए विकास कार्यों का शुभारंभ आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान ने रिबन काट कर करवाया। उनके साथ बीडीपीओ रामपाल सिंह राणा, सीनियर नेता दलजीत सिंह राजू भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इससे पहले सरपंच चांद रानी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत और गणमान्यों ने जोगिन्द्र सिंह मान व अन्यों का गांव पहुंचने पर स्वागत किया। जोगिन्द्र सिंह मान ने गांववासियों और पंचायत को विश्वास दिलाया कि गांव का सर्वपक्षीय विकास करवाया जाएगा। कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जायेगा। विकास के लिए अपेक्षित ग्रांट मंजर करवाने की बात भी उन्होंने कही। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब का संपूर्ण ग्रामीण विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है। मान ने कहा कि फगवाड़ा हलके के सभी गांवों को आधुनिक सुविधा संपन्न बनाएंगे। इस अवसर पर लाभ कौर पंच, संतोष रानी पंच, मक्खन राम पंच, सुखविन्द्र सिंह टोनी, दरर्शी उच्चा पिंड, परमजीत सुमन, शिंगारा सिंह, स्वर्ण सिंह फौजी, गुरमिन्द्र सिंह संधू, सुखप्रीत सिंह, पुनीत सिंह के अलावा गांव के अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.