पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की गई। तीसरी लिस्ट में एक महिला समेत 17 उम्मीदवारों काे चुनाव मैदान से उतारा गया है। आज जारी की गई टिकट में मालवा से ज्यादा टिकटें हैं। इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दो लिस्टें जारी की गई थीं, जिनमें छह सीटें लुधियाना शहर की थीं।
दोनों मोर्चे मिलकर लड़ रहे चुनाव
संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से विधान सभा चुनाव संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से गुरनाम सिंह चढूनी की पार्टी को 10 सीटें दी गई हैं और बाकी 107 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से उम्मीदवारों का एलान किया गया है। गुरनाम सिंह चढूनी के संयुक्त संघर्ष मोर्चा की तरफ से भी आज 9 उम्मीदवारों का एलान किया गया है।
संयुक्त समाज मोर्चा के प्रत्याशी
धर्मकोट से हरप्रीत सिंह जीरा से मेघ राज रला बुढलाडा से कृष्ण चौहान निहाल सिंह वाला से गुरदित्ता सिंह डेराबसी से नवजोत सिंह सैनी लहरागागा से सतवंत सिंह कंडेवाला राजपुरा से हरविंदर सिंह बाबा बकाला से गुरनाम कौर प्रिंसिपल तलवंडी साबो से सुखबीर सिंह अमृतसर पच्छमी से अमरजीत सिंह रोपड़ से दविंदर सिंह अमृतसर पूर्वी से अपार सिंह रंधावा पटियाला देहाती से धरमिंदर शर्मा नकोदर से मनदीप सिंह सरपंच शाम चौरासी से ठेकेदार भगवान दास सिद्धू डेरा बाबा नानक से जगजीत सिंह कलानौर खेमकरण से मास्टर दलजीत सिंह
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के उम्मीदवार
समाना से रछपाल सिंह जोडामाजरा श्री फतेहगढ़ साहिब से सबरजीत सिंह मखण नाभा से बरिंदर कुमार बिट्टू अजनाला से चरणजीत सिंह गालव दाला से हरप्रीत सिंह मखू गुरदासपुर से इंद्रपाल सिंह शाहकोट से डा जगतार सिंह चंदी संगरूर से जगदीप मिंटू तूर दिडबा से मालविंदर सिंह
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.