पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अप्रैल में कोरोना का कहर छठे दिन भी जारी है। मंगलवार को जिले में 465 संक्रमित पाए गए। इनमें से 401 मरीज लुधियाना और 64 मरीज बाहरी जिलों-राज्यों के हैं। 10 दिनों में लुधियाना में संक्रमित पाए गए हैं, इनमें से 333 मरीज कोविड पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के हैं। संपर्कों में भी तेजी से केस बढ़ने के चलते ही जिले में 13 माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बने हैं।
इनमें भी 10 इलाके तो शहर में ही हैं। जबकि खन्ना, दोराहा और धनांसू में 1-1 माइक्रोकंटेनमेंट जोन हैं। यही नहीं इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के मरीजों में भी तेजी से बढ़ोतरी दिख रही है। इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस जैसे बुखार, खांसी, जुकाम के लक्षणों के वाले में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा है। पिछले 10 दिनों में 1566 ऐसे मरीज मिल चुके हैं।
मंगलवार को जिले में कुल 3042 एक्टिव केस रहे। इनमें 2869 एक्टिव केस लुधियाना और 173 एक्टिव केस बाहरी जिलों-राज्यों के हैं। लुधियाना के एक्टिव केसों में 2090 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 44 मरीज सरकारी और 346 निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, इनमें से 6 लुधियाना के हैं।
जीएनई का एक अध्यापक, दो विद्यार्थी संक्रमित
लुधियाना में अब तक 36774 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। 32716 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 1189 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पॉजिटिव आए केसों में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 7 टीचर्स और 2 स्टूडेंट्स भी पॉजिटिव रहे। सरकारी हाई स्कूल रुड़का, दाद, दुगरी, एएस मॉडल स्कूल खन्ना और जीएनई कॉलेज के 1-1 और जीएनसी नारंगवाल के 2 अध्यापकों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जीएनई कॉलेज के 2 स्टूडेंट्स भी पॉजिटिव पाए गए। ओपीडी के 100 मरीज, आईएलआई के 164, 2 गर्भवतियां, 3 सेहत मुलाजिमों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
एसडीएम ने सिविल अस्पताल का किया दौरा: मंगलवार को एसडीएम बलजिंदर ढिल्लों ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कोविड-19 के मरीजों का ख्याल रखने के अलावा अन्य हिदायतें भी जारी की। साथ ही साफ-सफाई रखने के बारे में भी अस्पताल की गाइडलाइंस जारी की गई।
5683 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस
जिले में 4006 सैंपल लिए गए। 265 की रिपोर्ट पेंडिंग है। 92 रेपिड रिस्पांस टीमों ने 454 मरीजों की स्क्रीनिंग की। इनमें से 369 को होम क्वारेंटाइन किया गया। 5683 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं, जबकि अब तक 69 हजार 457 को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। मंगलवार को लुधियाना के 5 मरीजों की मौत हुई। इनमें से पायल की महिला(71), जोधां के पुरुष(84), खन्ना के पुरुष(64), अब्दुलापुर बस्ती की महिला(52) और खन्ना के पुरुष(57) की मौत हुई। इनमें दो मरीज डायबिटीज और एक हाइपरटेंशन के मरीज थे।
45-60 उम्र के 7875 ने लगवाया टीका
आदेशों के बाद सेहत कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स की नई रजिस्ट्रेशन के तहत वैक्सीनेशन भी शुरू हुई, लेकिन आदेश के अनुसार 18-44 साल के सेहत कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को सिर्फ सरकारी अस्पताल में ही वैक्सीन लगेगी। उन्हें आईडी कार्ड भी दिखाना होगा। मंगलवार को 45-60 साल के 7875 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। 5086 लाभार्थी 60 साल से ज्यादा के रहे। 5 सेहत कर्मियों, 90 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।मंगलवार को 14012 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। अब तक 261576 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.