रेलवे कॉलोनी तोड़ने का विरोध:UMRU प्रधान अश्वनी कुमार बोले- पहले बनाकर दो क्वार्टर, लुधियाना में बनेगा मॉडल स्टेशन

लुधियाना10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
ADEN कपिल वत्स के साथ बैठक करते रेलवे कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
ADEN कपिल वत्स के साथ बैठक करते रेलवे कर्मचारी।

पंजाब में उत्तरी रेलवे की फिरोजपुर डिवीजन द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मिट्‌टी के सैंपल टेस्ट भी हो चुके हैं। सोमवार को रेलवे कॉलोनी नंबर 3, 4, 10, 11, 12 और 13 के 231 क्वाटरों को तोड़ने पहुंचे कर्मचारियों का URMU (उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन) ने विरोध किया। इस दौरान मजदूरों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के चलते क्वार्टर तोड़ने का काम रोकना पड़ा।

ADEN कपिल वत्स और XEN कंस्ट्रक्शन रत्न सिंह ने रेलवे कॉलोनी को तोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर UMRU के मंडल प्रधान अश्वनी कुमार, दलजीत सिंह रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को लेकर ADEN के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान रेलवे कॉलोनी वासियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक रेलवे हमें रहने की सुविधा नहीं देता तब तक कॉलोनी खाली नहीं करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि करीब 5000 रेलवे कर्मचारी और 3500 के करीब सेवा मुक्त रेलवे कर्मचारी अस्पताल से दवा लेते हैं। यदि अस्पताल को तोड़ा गया तो वह लोग अपना उपचार कहां करवाएंगे।

रेलवे यूनियन के नेताओं ने अधिकारियों से कहा कि वह तभी क्वाटर खाली करेंगे। जब उन्हें रहने के लिए क्ववाटर बनवाकर दिए जाएं और उपचार के लिए अस्पताल। यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि रेलवे ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो संघर्ष किया जाएगा।