पंजाब के लुधियाना में आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और देहाती की ओर से फिरोजपुर रोड पर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। धरना बढ़ रही महंगाई को लेकर दिया गया। धरनाकारियों की अगुवाई जिला प्रधान अश्वनी शर्मा और देहाती के प्रधान करणजीत सिंह सोनी गालिब ने की।
धरनाकारियों ने केन्द्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना में बड़ी संख्या में लोक एकत्र हुए। लोगों ने हाथों में मोदी सरकार के विरोध की तख्तियां पकड़ी हुई थी। धरना को संबोधित करते हुए प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां जनता विरोधी है। रोजाना घरेलू खाने-पीने की वस्तुएं महंगी हो रही है लेकिन मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है।
मोदी सरकार सिर्फ अपने चहेते कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी है। महंगाई इतनी बढ़ गई कि 400 वाला सिलेंडर 1100 रुपये में मिल रहा है। वहीं 40 रुपये वाला पैट्रोल 105 में मिल रहा है। वहीं अब सरकार ने अनाज के पर भी जी.एस.टी लगा दी है।
लंगरों की रसोइयों पर भी जी.एस.टी लगाया जा रहा है जो शर्मनाक है। जनता सरकार को मुंहतोड़ जवाब 2024 में देगी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि लोगों की आमदन कम है और खर्च ज्यादा। लोगों द्वारा एकत्र किया पैसा बर्बाद किया जा रहा है। कारपोरेट घरानों के कर्ज सरकार माफ कर रही है और उसका बोझ जनता पर डाला जा रहा है। वहीं यदि कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके पीछे ED लगा दी जाती है।
यदि रोटी पर ही जी.एस.टी लग गया तो आम जनता कहा से राहत महसूस करेगी। सरकार को अपने फैसले बदलने पड़ेगे। मोदी सरकार की लोकमारू नीतियों का कांग्रेस पूरजोर विरोध करती है और आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष करने की तैयारी की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.