पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ठगी के मामले के आरोपी की जाली जमानती ने फर्जी आधार कार्ड और फर्द तैयार कर जमानत दे दी। बाद में पुलिस को शक होने पर उसके दस्तावेजों की चेकिंग की गई। इससे ठगी का पता चला। थाना डिवीजन 5 पुलिस ने मुकंदपुर के चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि थाना जोधां पुलिस की तरफ से 2018 में ठगी के आरोप में रूप नगर के सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर
उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद था, लेकिन आरोपी चरन सिंह की तरफ से अपने गांव के बावा सिंह के नाम से जाली आधार कार्ड और फर्द तैयार कर ली। इसके बाद उसके आधार पर कोर्ट में जमानत दे दी, लेकिन बाद में उसके आधार कार्ड की चेकिंग की गई। इससे ठगी का पता चला।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.