पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार ने किसान संघर्ष में शामिल किसान नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। झूठे मुकदमे को रद्द करवाने के लिए किसान संगठनों ने स्थानीय शहर के सरदार हरी सिंह नलवा चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने केंद्र सरकार पर बरसाते कहा कि किसान नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर किसान संघर्ष को फेल करने वाली चालें कभी सफल नहीं होंगी।
इस माैके पर संयुक्त किसान मोर्चा के तहत किए प्रोग्राम के अंतर्गत हरी सिंह नलवा चौक रायकोट में कुल हिंद किसान सभा (सीपीएम), कुल हिंद किसान सभा (धैर्यवान), खेत मजदूर यूनियन, पंजाब किसान यूनियन, कामगार किसान यूनियन, पंजाब निर्माण यूनियन, कामगार किसान यूनियन (पंजाब) आदि जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के अड़ियल रवैये ने देश के किसानों को खजल ख्वार होने काे मजबूर किया है।
इस माैके पर सूबा समिति मेंबर हरिन्दरप्रीत सिंह हनी चेन्नई, काॅमरेड बलजीत सिंह ग्रेवाल, मुखत्यार सिंह जलालदीवाल, प्रधान रणधीर सिंह ढेसी, फकीर चंद दद्धाहूर, डाॅ. गुरचरन सिंह बड़िंग, हरदेव सिंह जौहला, श्याम सिंह भैनी रोड़ा, बावा सिंह, पिछोरा सिंह, करतार सिंह, जंगीर सिंह, मा.हरपाल सिंह भैनी माैजूद थे।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.