पंजाब के जिला लुधियाना में शनिवार को सिविल अस्पताल में केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हवालाती को मेडिकल करवाने लाया गया। अस्पताल से पुलिस कर्मचारियों को गच्चा देकर आरोपी भाग गया। आरोपी का नाम शत्रुघन है। थाना माछीवाड़ा में आरोपी पर कत्ल केस दर्ज था।
जानकारी देते हुए माछीवाड़ा SHO विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान शुत्रुघन के रूप में हुई है। आरोपी कत्ल केस में पकड़ा था। बदमाश को न्यायिक हिरासत में लुधियाना जेल में भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि आज खन्ना पुलिस के कर्मचारी जेल से आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे। जहां से आरोपी भाग गया। आरोपी की तस्वीरें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गई हैं। बदमाश को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
बता दें कि आए दिन अपराधी पुलिस कस्ट्डी से भाग रहे हैं और पुलिस की बड़ी लारपरवाही सामने दिख रही है। इस मामले में अब पुलिस के सीनियर अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं यह देखना होगा। पुलिस जांच में पता किया जा रहा है कि आरोपी को मिलीभगत से भगाया गया या वह खुद गच्चा देकर भागा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.