पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली। महिला अमरपुरा गंदा नाला रोड से अपने घर वापस जा रही थी। यह दोनों बदमाश पहले भी इलाके में घूमते देखे गए हैं।
बदमाश जब चेन झपट कर फरार होने लगे तो महिला ने शोर मचाया। कुछ दूरी तक महिला ने पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। यह घटना थाना डिवीजन नंबर दो से करीब 200 मीटर दूरी पर हुई है।
CCTV में कैद हुई घटना
महिला पैदल अमरपुरा मेन रोड से घर जा रही थी। जब वह पैट्रोल पंप के बिल्कुल सामने से गुजर रही थी, तब अचानक पीछे से बाइक पर दो युवक आए। बाइक चला रहे युवक ने काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। जबकि पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की जैकेट पहनी थी। पीछे बैठे युवक ने झपटा मार कर सोने की चेन छीन ली। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले आरोपी फरार हो गए।
लोगों में पुलिस खिलाफ रोष
इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस इलाके में गश्त नहीं कर रही। चंद दिन सुरक्षा के लिए कर्मचारी आते फिर से लापता हो जाते हैं। सरेआम नशेड़ी सड़कों पर लोगों को लूट रहे हैं। रोजाना की झपटमारी से लोग घरों से बाहर तक निकलते से डर रहे हैं।
दो दिन पहले भी झपटी थी महिला की बालियां
बता दें इसी इलाके में 2 दिन पहले वालब्रो वाली गली में जनकपुरी से सब्जी लेकर घर वापस घर जा रही दविंदर कौर नाम की बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने बालियां झपटी ली थी। बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया था। महिला के घुटनों में चोट भी लगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.