सोमवार को जिले में कोविड के 744 संक्रमित मिले हैं। 13 दिन बाद जिले में कोविड के संक्रमित मिलने का आंकड़ा 750 के नीचे आया है। 11 जनवरी को 745 संक्रमित मिले थे जिसमें से 678 लुधियाना से संबंधित थे। वहीं, सोमवार को 744 संक्रमितों में से 666 मरीज लुधियाना के हैं। लेकिन मौत के आंकड़े कम न होने से चिंता बरकरार है। सोमवार को भी 8 कोविड संक्रमितों की मौत हुई जिसमें से 7 मरीज लुधियाना के हैं।
जबकि एक मरीज फिरोजपुर से संबंधित रहा। 1034 मरीजों ने सोमवार को कोविड को हराया और स्वस्थ हुए। संक्रमण दर 14.09 फीसदी रही है। नए मिले संक्रमितों में 7 गर्भवती महिलाएं, 17 सेहत कर्मी, विदेश से लौटा एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क के 13 मरीजों, ओपीडी के 162 मरीजों और इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के 326 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 6993 एक्टिव केसेस में से 6734 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोविड संक्रमित बढ़ने के अलावा जिले में हॉस्पिटलाइज्ड होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिले के एक्टिव केस में से 6 फीसदी मरीजों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। 414 मरीज हॉस्पिटल्स में हैं। इनमें भी 148 मरीज लेवल-3 के बैड्स पर हैं। जबकि 266 लेवल-2 पर हैं। एडमिट मरीजों में 259 मरीज लुधियाना के हैं। जबकि 155 मरीज बाहरी जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। 26 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिनमें से 12 लुधियाना के हैं।
जिले में आज 233 सेशन साइटों पर होगी वैक्सीनेशन
जिले में अब तक 105080 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें से 95888 कोविड को हरा चुके हैं। 2199 मरीजों की अब तक कोविड से मौत हो चुकी है। अन्य जिलों व राज्यों के अब तक 13715 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। 155 एक्टिव केस हैं और 1090 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 233 सेशन साइट्स पर वैक्सीनेशन होगी। इसमें 15-18 किशोर वर्ग के लिए 17 साइट्स, 18 प्लस के लिए कोविशील्ड की 181 और कोवैक्सीन की 35 साइट्स होंगी।
मृतकों में 2 थे फुली वैक्सीनेटेड, सभी मरीज अन्य बीमारियों से भी थे पीड़ित
सोमवार को जिले में 8 मरीजों की मौत हुई। इनमें से लुधियाना के महज दो ही मरीजों को दोनों डोज लगी हुई थी। अन्य 5 मरीजों को वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी हुई थी। मृतकों में दशमेश नगर दोराहा के पुरुष(70), अर्जुन नगर की महिला(32), हैबोवाल कलां के पुरुष(72), हैबोवाल कलां के पुरुष(70), समराला की महिला(60), अजीत नगर की महिला(42), ढंडारी कलां की महिला(35) की मौत हुई। सभी मरीज कोविड संक्रमित होने के अलावा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। जनवरी में अब तक जिले में कुल 96 और सिर्फ लुधियाना की 66 मौतें हो चुकी हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज- प्रकाश सिंह बादल पीएयू के सटन हाउस में रुके
पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल सोमवार को डीएमसी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। दोपहर 1 बजे के तकरीबन वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। जिसके बाद वो पीएयू के सटन हाउस में रुके हैं। उनके साथ डीएमसी से एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं और 1 अटेंडेंट हैं। जानकारी के मुताबिक वो एक ही दिन पीएयू में रुकेंगे। सूत्रों के मुताबिक वो स्वस्थ हैं और सैर भी करते हुए दिखे हैं। वहीं, सटन हाउस के किचन से खाना लेने के बजाए वो अपने साथ ही पैक्ड खाना लेकर आए हैं। वहीं, डीएमसी हॉस्पिटल में एडमिट रहने के दौरान भी वो हॉस्पिटल की डाइटरी से ही खाना खाते रहे हैं। हॉस्पिटल के 260 रुम नंबर में वो खुद एडमिट थे और 259 में उनके गन मैन व अन्य स्टाफ थे। उनके द्वारा रविवार को वीडियो भी जारी की गई थी। जिसे उनके ही गन मैन द्वारा शूट किया गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.