लुधियाना- धमकी भरी कॉल, 12 घंटे में मर्डर:युवक को मिलने बुलाया, तलवारों-दातरों से हमला; पहले RIP लिखकर फोटो शेयर की थी

लुधियाना1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना में युवक की हत्या के इरादे से आए आरोपी सीसीटीवी में कैद। 
 - Dainik Bhaskar
लुधियाना में युवक की हत्या के इरादे से आए आरोपी सीसीटीवी में कैद।

लुधियाना में कुछ युवकों ने पहले वॉट्सएप ग्रुप में एक युवक की फोटो पर RIP लिखकर मौत की अफवाह फैलाई, फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात बिंद्रा कॉलोनी के काली माता मंदिर के पास गुरुवार रात 12.30 बजे हुई।

.

मृतक की पहचान हनी बांसल के रूप में हुई है। आरोपियों ने युवक को दोपहर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी और 12 घंटे के अंदर उसकी हत्या कर दी। इसका ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को देख लेने की धमकी दे रहे हैं।

आरोप है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मिलने की बात तय हुई और रात में जब हनी अपने दोस्त पवन के साथ पहुंचा तो आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों पर तलवार और दातरों से वार किए गए।

दोनों को खून से लथपथ हालत में लोग सीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने हनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले में शामिल कुछ आरोपी CCTV में कैद हुए हैं। हनी इकलौता भाई था।

मृतक हनी बांसल। फाइल फोटो
मृतक हनी बांसल। फाइल फोटो

सिलसिलेवार जानिए हत्या की पूरी वारदात…

  • वॉट्सएप ग्रुप में RIP पोस्ट से शुरू हुआ विवादः हनी की मां संतोष रानी के मुताबिक, राहुल उर्फ गोलू, प्रिंस उर्फ लल्ला, मनी, गौरव और मनजीत ने 'ब्रदर्स' नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इसमें हनी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की जा रही थीं। आरोप है कि राहुल ने हनी की फोटो पर RIP लिखकर शेयर की, जिससे उसकी मौत की अफवाह फैल गई।
  • फोन पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकीः हनी ने राहुल उर्फ गोलू को फोन कर पोस्ट के बारे में पूछा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से जुड़ा ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। इसके करीब पांच मिनट बाद हनी अपने दोस्त पवन के साथ बाइक पर घर से निकल गया।
  • रात में मिलने पहुंचे, तलवारों-दातरों से माराः गुरुवार रात करीब 12:30 बजे हनी और पवन बिंद्रा कॉलोनी में काली माता मंदिर के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां राहुल, प्रिंस, मनी, गौरव और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने दोनों युवकों पर तलवारों और दातरों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • मां के सामने हमला, आरोपी फरारः हनी की मां संतोष रानी भी बेटे के पीछे घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। उनके मुताबिक, उन्होंने आरोपियों को बेटे और उसके दोस्त पर हमला करते देखा। मां ने शोर मचाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी गालियां देते हुए वाहनों पर फरार हो गए। हमले में हनी की मौत हो गई।
  • CMC में हनी की मौत, पवन की हालत नाजुकः खून से लथपथ दोनों युवकों को इलाके के लोग CMC अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। हनी फोल्डिंग मशीन चलाने का काम करता था।
बेटे की हत्या के बाद विलाप करती मां।
बेटे की हत्या के बाद विलाप करती मां।

एडीसीपी बोले- 4 आरोपी किए गिरफ्तार

थाना दरेसी पुलिस ने राहुल उर्फ गोलू, प्रिंस उर्फ लल्ला, मनी और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में मनजीत का नाम भी शामिल है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे वॉट्सएप पर RIP लिखकर डाली गई पोस्ट से उपजा विवाद सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links