पंजाब के जिला लुधियाना में पुलिस ने शुक्रवार तड़के रेलवे स्टेशन से 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों से पुलिस ने 22 किलो गांजा बरामद किया। ये गांजा उत्तर प्रदेश के बरेली से ट्रेन के जरिए लाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि आरोपी बड़ी मात्रा में गांजा ला रहे हैं।
जैसे ही महानगर से सप्लाई करने के लिए आरोपी गांजा लेकर जा रहा थे तो चारों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। ADCP तुषार गुप्ता और थाना फोकल पॉइंट के SHO अमनदीप सिंह बराड़ की अगुआई में टीम ने रिकवरी की है।
ऑटो के आगे चलवाते थे पायलट
नशा तस्कर इतने शातिर थे कि पुलिस से बचने के लिए जिस ऑटो में गांजा सप्लाई करने के लिए ले जाते उसके आगे एक गाड़ी लगा लेते है, जो इन्हें आगे पुलिस नाका लगा होने के बारे में जानकारी दे देती थी। अलग-अलग हिस्सों में गांजा लुधियाना पहुंच रहा था।
पुलिस मांगेगी अदालत से रिमांड
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने यूपी के 2, एक हरियाणा और 1 बिहार के नशा तस्कर को पकड़ा है। इन चारों ने गांजा मजदूरों को सप्लाई करना था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि पता चल सके कि आरोपियों के लिंक महानगर में किन लोगों से है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.