पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिला लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा का भी तबादला हुआ है। कौस्तुभ शर्मा ने 9 अप्रैल 2022 को पुलिस कमिश्नर लुधियाना का पदभार संभाला था। अब लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू होंगे। मनदीप सिंह सिद्धू फिलहाल SSP संगरूर तैनात हैं।
कौस्तुभ शर्मा को IGP ह्यूमन राइट्स पंजाब और एडिशनल आईजीपी लुधियाना रेंज में लगाया है। बता दें पुलिस कमिश्नर रहते हुए कौस्तुभ शर्मा ने जिला लुधियाना में अपराध पर काफी नकेल कसी। वही कौस्तुभ शर्मा के कार्यकाल दौरान शहर वासियों को पुलिस प्रशासन से पूरा सहयोग मिला। कौस्तुभ शर्मा ने नशा तस्करों पर भी शिकंजा कसे रखा। अपनी बेहतर सेवाओं के कारण कौस्तुभ शर्मा शहर में चर्चा में रहते रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.