पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 73वें शहादत दिवस पर कांग्रेसियों और गांधीवादियों ने उनको श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। नगर निगम जोन मुख्यालय के पास स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस की ओर से समागम रखा गया। जिसमें कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता का मार्गदर्शन ही दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।
इस मौके पर विधायक राकेश पांडे व सुरिंदर डावर के अलावा महिला कांग्रेस की जिला प्रधान लीना टपारिया, वीके अरोड़ा, शीला मसीह, निर्मल खैरा, योगेश हांडा, अनिल पारती, हंसराज, अशोक पॉपली, विपन अरोड़ा, कृष्ण खरबंदा, सीताराम शंकर, जसवीर चड्ढा, रोशनलाल की खास मौजूदगी रही। उधर, लाडोवाल के पास गांधी धाम में भी समागम रखा गया। जिसकी अगुवाई महात्मा गांधी पीस मिशन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी बीबी गोयल ने की। यहां सांसद संतोख चौधरी, समाजसेवी हरमेश लाल, दविंदर सिंह लसाड़ा, मक्खन सिंह खैहरा, नरिंदर गोयल आदि मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.