• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • On The Driving Track Of MLA Gogi, He Used To Make Illegal Recovery From People Wearing Red, Khaki Colored Clothes, Three Accused Handed Over To The Police

विधायक गोगी और RTA कर्मचारी आमने-सामने:ड्राइविंग ट्रेक पर विधायक ने की थी रेड,कर्मचारियों ने की कलमछोड़ हड़ताल,गोगी बोले-माफी नहीं मांगूगा

लुधियाना5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने ड्राइविंग ट्रैक रोज गार्डन में रेड की। इसके बाद तीन ऐसे लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इन लोगों पर आरोप था कि RTA दफ्तर में ये काम करवाने आई जनता से पैसे लेते थे। भ्रष्टाचार पर नकेल डालते हुए विधायक ने ये रेड की। विधायक की इस रेड के बाद RTA दफ्तर और डी.सी दफ्तर के कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल कर दी। अब विधायक गोगी और कर्मचारी आमने-सामने हो चुके है।

हड़ताल के बाद खाली पड़ा दफ्तर।
हड़ताल के बाद खाली पड़ा दफ्तर।

कर्मचारियों के नेता विक्की जुनेजा ने कहा कि दफ्तर में पाठ रखवाया हुआ था इस वजह से कर्मचारी सीट छोड़ लंगर छकने और माथा टेकने गए हुए थे। इस बीच विधायक ने चैकिंग करके खानापूर्ति की है। उन्होंने बेवजह कर्मचारियों को टारगेट किया। कर्मचारियों की मांग है कि विधायक इस मामले में माफी मांगे। उधर, विधायक गोगी ने साफ कर दिया कि माफी वाली कोई बात नहीं जो वो माफी मांगे।

ADCP 1 करेंगे जांच
कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू से मुलाकात की तो कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा। उनके मामले की जांच ADCP 1 शुभम करेंगे। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों का मामला कुछ शांत होता दिखा। आज पूरा दिन कर्मचारियों ने हड़ताल करे रखी। सभी दफ्तर खाली रहे। काम करवाने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विधायक गुरप्रीत गोगी जानकारी देते।
विधायक गुरप्रीत गोगी जानकारी देते।

जनता पर अफसरशाही सहन नहीं-गोगी
विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि जनता पर अफसरशाही सहन नहीं होगी। जनता ने उन्हें चुना है। जो लोग लाइसेंस आदि बनवाने की मोटी करवाई कर रहे है उनके खिलाफ मोर्चा खोल कर रखेगे। लोगों आम आदमी पार्टी को बदलाव के लिए चुना है। RTA दफ्तर में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जाएगा।

इस मामले को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में ला दिया है। वहीं अब यह भी पता किया जा रहा है कि इस गोरखडधंधे में और कितने लोग संलिप्त है। लोगों की मेहनत की कमाई को लुटने नहीं देगे। जो सही इमानदार अधिकारी है वह कभी हड़ताल जैसा फैसला नहीं कर सकते।