पंजाब के जिला लुधियाना के ASI और हेड कॉन्स्टेबलों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इन तबादलों से शहर के पुलिस चौकियों और थानों में उथल-पुथल मच गई है। कई पुलिस कर्मचारी कई-कई वर्षों से एक ही जगह पर तैनात थे।
किसी न किसी राजनीतिक पहुंच के कारण उनके तबादले नहीं हो रहे थे। अब पुलिस कमिश्रनर डा. कौस्तुभ शर्मा ने शहर के थानों में बड़ा फेरबदल कर दिया है। करीब 924 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। शहर में थानों या चौकियों में पुलिस कर्मचारियों की कमी को पूरा और मेंटेन करने के लिए यह तबादले किए गए हैं। साथ ही पुलिस कर्मचारियों के थानों और चौकियों में बने दबदबे को कम करने का भी यह प्रयास माना जा रहा है।
CP बोले- थानों और चौकियों में नेकस्स को तोड़ना जरूरी
लुधियाना पुलिस कमिश्रनर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि तबादले होना बहुत जरूरी थी। इतने वर्षों से एक ही थाने या चौकी में रहने से कर्मचारियों के भी नेक्सस बन जाते हैं। कार्रवाई करने से कर्मचारी गुरेज करने लगते है। इसलिए पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को भी खत्म करना दायित्व है। CP शर्मा ने बताया कि रोटेशन में तबादले होना बहुत जरूरी है ताकि नई जगह पर जाकर कर्मचारियों को भी काम करने का अलग अनुभव मिले। लंबे समय से तबादले न होने पर CP शर्मा ने कहा कि पता नहीं कि उस समय किस अधिकारी की क्या मजबूरी होगी। मुझे लगता है कि तबादले करना जरूरी है तो मैंने कर दिए।
थानों में जांच अधिकारी न होना थी समस्या
CP शर्मा ने बताया कि शहर में बड़ी समस्या है कि थानों में जांच अधिकारियों की कमी है। जांच अधिकारियों की कमी को पूरा करना भी हमारा तबादले करने का एक मकसद है। इन तबादलों में हमारी यही कोशिश रही है कि जो ASI रैंक के अधिकारी हैं उन्हें थानों में भेजा जाए। ट्रैफिक विंग में भी जो लंबे समय से तैनात थे उन्हें भी बदला गया है। थाना और चौकियों में यदि कर्मचारी पूरे होंगे तो अपने आप लोगों के काम भी सरलता से होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.