पंजाबी गायक अल्फाज पर जानलेवा हमला:दोस्तों संग मोहाली के एक ढाबे में खा खाना रहे थे ; कहासुनी के बाद मारपीट; टेंपों से कुचला

लुधियाना8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगातार पंजाबी गायकों को गैंगस्टरों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि पंजाबी गायक अल्फाज के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की है। अल्फाज गंभीर रूप से घायल है और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन पुलिस इस मामले में दावा कर रही है कि अल्फाज पर हमला नहीं हुआ एक हादसे के दौरान वह घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विक्की नाम के युवक को पंचकुला से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी विक्की ने पुलिस को बताया है कि उसका ढाबा मालिक से विवाद हो गया था। इसके बाद अल्फाज के साथ उसका एक्सिडेंट हो गया।

घटना मोहाली के लांडरा रोड की है। गायक अल्फाज पर हुए हमले की सूचना पॉप गायक हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी।

पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच शुरू की
पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल हालत में अल्फाज को अस्पताल पहुंचाने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दी। हनी सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें दिख रहा है कि अल्फाज अस्पताल के बेड पर भर्ती हैं।

बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। वह बेसुध हैं। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि जो भी इस हमले के पीछे है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हादसे में अल्फाज को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। कलाकार अपने-अपने तरीके से अल्फाज के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विक्की नाम के व्यक्ति पर हमले का शक
वहीं सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि क्या किसी दुश्मनी के कारण अल्फाज पर हमला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोहाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर दी गई है। विक्की नाम के व्यक्ति पर हमले का शक जताया जा रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना स्थल से पता चला कि मारपीट के बाद टेंपू ट्रैवल से भी अल्फाज को रौंदा गया है। बता दें कि अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल में डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड में बर्थडे बैश गीत भी गाया था। अल्फाज साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज पर भी नजर आए थे।

खबरें और भी हैं...