पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आनंद मार्ग प्रचारक संघ पंजाब की ओर से सत्संग और योग साधना शिविर संपूर्ण आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आयोजित प्रथम फेज का प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय योग साधना-सत्संग श्री जयचंद सैनी के घर ईंटां वाला चौक शिमलापुरी रोड न्यू जनता नगर में संपन्न हुआ। मुख्य प्रवक्ता आचार्य शंबु शिवानंद अवधूत ने आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर आनंद मार्ग दर्शन आधारित सिद्धांत और व्यवस्था के आधार पर प्रवचन दिए। आध्यात्मिक चर्चा के क्रम में आचार्य अनिमेषानंद अवधूत ने सदगुरु श्री आनंदमूर्ति ने दिया। आनंद मार्ग योग साधना को जैव मनोविज्ञान पर आधारित उच्च स्तरीय अध्यात्म विज्ञान बताया। यह मनुष्य को
तनाव और चिंताओं से मुक्त कर आनंद रसधारा में बहा देने वाला ब्रह्म को जानने का विज्ञान बताया। इसके सहारे उच्च स्तरीय मानव समाज के निर्माण का संकल्प दिलवाया। मुख्यातिथि आचार्य संतोषानंद अवधूत ने भारत ही नहीं, पूरे विश्व को आर्थिक संकट से उबारने के लिए प्राकृतिक संपदाओं के अधिकतम उपयोग को जरूरी बताया। आचार्य सत्यजीतानंद अवधूत ने योगासन तांडव कौशिकी और साधना सिखाई। सेमिनार सफल बनाने में जयचंद सैनी भुक्ति प्रधान (जनरल) और पंजाब प्रदेश समिति का अभूतपूर्व सगयोग रहा।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.