पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उधम सिंह नगर में पीएयू स्कूल की महिला टीचर के घर चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर पड़े चांदी के गहने व सामान चुराकर ले गए। दोपहर को टीचर घर आई तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें वारदात का पता चला। महिला के अनुसार चोरों ने घर से चांदी के गिलास, दो पंजेब, कोलियां व अन्य सामान चोरी कर लिया है।
थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने उधम सिंह नगर की रहने वाले अपांशुला शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता प्राइवेट जॉब करती है। जबकि उनकी माता पीएयू के सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
शिकायतकर्ता अपने मायके घर आई थी। सुबह वह और माता जॉब पर चले गए। जबकि उसकी बहन भी घर को लॉक करके ड्युटी पर चली गई। उनके जाने के बाद चोर घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने घर में पड़े गहने चोरी किए और फरार हो गए। दोपहर को डेढ़ बजे परिवार के सदस्य वापिस घर आए तो वारदात का पता चला।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.