पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रिशी नगर की इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर की ओर से दिए टारगेट पूरा करने के लिए दबाव डालने के चलते परेशान होकर युवती ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पीएयू पुलिस ने रिशी नगर के शमिंदर कुमार की शिकायत पर संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि शमिंदर कुमार टिब्बा रोड पर डेयरी चलाते हैं और युवती के पिता है। उनके मुताबिक आरोपी संजीव चोला एमएस इंश्योरेंस कंपनी का एरिया मैनेजर है।
पुलकित ने 5 महीने से कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसे दिसंबर में भी 2 लाख रुपए का प्रीमियम एक दिन में करने का टारगेट दिया गया था। इस कारण वह 8 दिसंबर को काफी परेशान थी। वह रात को परिवार समेत खान खाकर कमरे में सो गई। सुबह करीब 5 बजे उसने घर के फ्लैट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा खुदकुशी कर ली।
होशियार होने के चलते कंपनी ने की थी सेलेक्शन
शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलकित पढ़ाई में होशियार थी। वह चंडीगढ़ से बीबीए कर रही थी। इस दौरान जनवरी में चोला कंपनी के मुलाजिम कॉलेज आए थे। उन्होंने पुलकित और दो अन्य लड़कियों की सेलेक्शन की थी। फिर उसे हर महीने एक दिन में एक लाख रुपए का टारगेट दिया जाता था। उसने किसी तरह नवंबर का टारगेट पूरा किया, लेकिन फिर दिसंबर में उस पर दबाव डाला जाने लगा था। इससे वह इतनी परेशान थी कि 8 दिसंबर की रात 2 बजे उठ शिकायतकर्ता से टारगेट पूरा करने का तरीका पूछने लगी।
शिकायतकर्ता के अनुसार पुलकित ने एमबीए आईएसबी से करनी थी, लेकिन उसके लिए उसे तीन साल का वर्क एक्सपीरियंस चाहिए था। इसके चलते वह जॉब कर रही थी, लेकिन टारगेट पूरा न होने पर नौकरी छूटने के डर से वह परेशान थी। पुलकित उन्हें कहती थी कि पापा आप मेहनत करते हो, लेकिन 4-5 साल रुक जाओ, पढ़ाई पूरी होने पर 25 लाख पैकेज की नौकरी मिलेगी। इसके बाद हम विदेश सेटल हो जाएंगे।
आढ़ती-दोस्त के तंग करने पर दुकानदार ने जान दी
लक्ष्मीपुरी इलाके में एक दुकानदार द्वारा 20 हजार उधार लेने के बाद वापस नहीं कर पाया। मगर आढ़ती और उसके दोस्त के परेशान करने के कारण दुकानदार ने जहरीली चीज खा ली। उसे डीएमसी पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मरने वाला दुकानदार लक्ष्मी पुरी का रहने वाला रविंदर सिंह (41) है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अशोक नगर के मनजीत सिंह की शिकायत पर बिक्रम सिंह और कुशल सिंह पर केस दर्ज किया है।
सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मरने वाले रविंदर सिंह का साला है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविंदर की बहादुर के रोड स्थित सब्जी मंडी में फ्रुट की दुकान है। जबकि उक्त दोनों आरोपी बिक्रम सिंह और कुशल सिंह आढ़ती है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक रविंदर ने आरोपी बिक्रम से 2019 में 20 हजार उधार लिए थे। लेकिन, काम में मंदी आने से वह पैसे वापस नहीं कर पाया। बिक्रम उससे पैसे वापस मांगने लगा। जबकि कुशल सिंह ने उसकी सपोर्ट करते हुए रविंदर को परेशान करना शुरू कर दिया। फिर लॉकडाउन लगने से वह दोनों मिलकर उसे धमकियां देने लगे। इसके चलते रविंदर ने आरोपियों से परेशान होकर जहरीली चीज खा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.