आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद भगवंत मान के खरीदने के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने अनिल सरीन ने कहा कि भगवंत मान अपनी पार्टी के सामने अपना कद बढ़ाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
सरीन ने कहा कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा अनाउंस नहीं किया है। केजरीवाल के सामने अपना कद बढ़ाने के लिए मान भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे किसी ने कभी कोई संपर्क नहीं किया है। भाजपा क्यों भगवंत मान से संपर्क करेगी? AAP के नेता अपने विधायकों को तो संभाल नहीं पा रहे हैं। वह खुद ही छोड़कर जा रहे हैं, वह भी क्या भाजपा ने ही तोड़े हैं?
भगवंत ने चंडीगढ़ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
गौरतलब है कि भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया कि BJP ने उन्हें और उनके विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। BJP नेता उन्हें फोन करके पार्टी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। उन्हें पैसे और मंत्री बनाने का लालच दिया गया। भगवंत ने कहा कि BJP के पास पैसा होगा लेकिन उन्हें खरीदा नहीं जा सकता। 2014 से अब तक पार्टी को खड़ा किया और इसे छोड़ने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है।
बड़े नेताओं के शामिल होने के बाद आरोप
BJP के कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद बड़े नेता BJP में शमिल हो रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पूर्व DGP एसएस विर्क ने पार्टी जॉइन की है। अब AAP के नेता भगवंत मान ने आारोप लगाए हैं। ऐसे में BJP में शामिल हुए नेताओं की नीयत पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.