पंजाब के लुधियाना में कस्बा मुल्लांपुर के इलाका भटि्टयां में आज दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों व्यक्ति राधा स्वामी सत्संग घर में सेवादार थे। बताया जा रहा है कि आज दोनों सेवादार डेरे में बने शैड की सफाई करने जा रहे थे। तभी कुछ दूरी पर मैदान में पड़ी लोहे की सीढ़ी ले जाने लगे तो हाईटेंशन की तारों में सीढ़ी सट गई जिससे दोनों व्यक्ति झुलस गए।
हादसे इतना भयानक था कि दोनों सेवादारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करंट लगते ही तारों में धमाका हुआ और दोनों सेवादारों को संभलने का मौका नहीं मिला। धमाका की आवाज सुन डेरे के बाकी लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने देखा कि दोनों सेवादार मौके पर ही मर गए थे। मरने वालों की पहचान महिन्द्र सिंह निवासी प्रतापसिंह वाला और रतन सिंह निवासी तलवंडी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सेवादार महिंद्र सिंह टेलीविजन रिपेयर का काम करता था। वहीं उसके साथ रत्न सिंह नामक सेवादार आज शैड की सफाई करने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर आ रहे थे कि मैदान में बिजली की तारों से सीढ़ी टकरा गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम करवा शवों का परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.