ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस की कार्रवाई:बड़ी मात्रा में UP के बरदाना बैग बरामद, कई शैलरों में छापामारी, आढ़तियों में मचा हड़कंप

लुधियाना6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मुल्लांपुर में आढ़ती कृष्णलाल धोती वाले के शैलर में बारदाना की बोरियां चैक करते विजिलेंस अधिकारी। - Dainik Bhaskar
मुल्लांपुर में आढ़ती कृष्णलाल धोती वाले के शैलर में बारदाना की बोरियां चैक करते विजिलेंस अधिकारी।

पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू,ठेकेदार तेलूराम और आढ़ती कृष्ण लाल ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार है। आढ़ती कृष्ण लाल का तीन दिन का रिमांड विजिलेंस को मिला था। रिमांड दौरान आज आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला की निशानदेही पर मुल्लांपुर के विभन्न् शैलरों में विजिलेंस ने दबिश दी।ये सभी शैलर कृष्ण लाल धोती वाला के ही है। जिनमें गणपति एग्रो राइस मिल, केएल एग्रो, सुरिंदर एग्रो, सिंगला एग्रो नाम के शैलर शामिल हैं।

यू.पी बारदाना हुआ शैलर से बरामद।
यू.पी बारदाना हुआ शैलर से बरामद।

शैलरों में छापामारी दौरान विजिलेंस के हाथ कामयाबी लगी और बड़ी मात्रा में बारदाना बैग बरामद हुए है जिनमें यू.पी के सस्ते दाम पर गेंहू व चावल में मिलाकर महंगा MSP रेट पर केन्द्र से फंड हासिल किया गया।

कृष्ण लाल धोती वाला ने विजिलेंस पूछताछ में इन सभी शैलरों का खुलासा किया। खुलासा होने के बाद विजिलेंस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि कई अन्य शैलरों पर भी विजिलेंस ने दबिश दी है और मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया भी है। विजिलेंस ने ये बोरियां साल 2020/21 की है। विजिलेंस की ओर से ये पूरी जांच 16-8-22 को दर्ज किए दर्ज मामले के तहत की है।

कृष्ण लाल धोती वाला मशहूर और बड़ा आढ़ती है। सीजन के दौरान खरीद एजेंसियां इसी बडे़ आढ़ती से खरीदारी की शुरुआत करती हैं। अब ऐसे में विजिलेंस की उक्त आढती के यहां छापामारी से एक बात साफ है कि विजिलेंस अब गेहूं और चावल की खरीद का लेखा जोखा जुटाने में लग गई है। लोग बताते है कि कृष्ण लाल और उसका भाई सुरिंदर लाल लंबे समय से इस कारोबार में हैं।

उनका बेटा संजय अब यह पूरा बिजनेंस संभालता है। आढ़त के साथ-साथ कृष्ण लाल के शैलर और पेट्रोल पंप भी हैं। विजिलेंस इस आढ़ती से जहां पूछताछ कर रही है, वहीं कई तरह के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। आढ़ती का बेटा संजय पूर्व मंत्री आशु, कैप्टन संदीप संधू और मनप्रीत सिंह इस्सेवाल का करीबी बताया जा रहा है। वहीं वह खुद भी कांग्रेस में एक्टिव नेता है।

बिहार और उत्तर प्रदेश से आता था सस्ता अनाज

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि कृष्ण लाल उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ते दामों पर अनाज खरीद कर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचते थे। वह कथित तौर पर निविदाओं में अनियमितताओं से संबंधित फर्जी बिलिंग में भी शामिल था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि पंजाब में दूसरे राज्यों से खरीदे गए कम गुणवत्ता वाले अनाज को उच्च गुणवत्ता वाले अनाज में मिलाया जा रहा था।

कृष्ण लाल शैलर का भी मालिक हैं, जिन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से फायदा पहुंचाया जा रहा था। विजिलेंस ब्यूरो ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 6 अधिकारियों को भी विभाग में सतर्कता समिति (CVC) के प्रमुख के रूप में सिंगला की नियुक्ति की लापता फाइलों के संबंध में पूछताछ के लिए भी तलब किया है, जिसे कथित तौर पर आशु ने मंजूरी दे दी थी।

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने ठेकेदार तेलू राम, संदीप भाटिया और जगरूप सिंह, पूर्व मंत्री आशु, उनके सहयोगी पंकज मीनू मल्होत्रा ​​और इंद्रजीत इंदी, कमीशन एजेंट कृष्ण लाल और पूर्व उप निदेशक राकेश सिंगला सहित 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिन्हें विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वह पटियाला जेल में बंद है। अदालत पहले ही उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। वहीं अन्य आरोपी फरार हैं।

आशू पर आरोप, 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया
आशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है। आशू पर छोटे ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि आशू का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलॉट करती हैं। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...