पंजाब के लुधियाना में 2 दिन मौसम ठंडा रहने के बाद आज फिर से सूर्य देवता ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप और बढ़े तापमान का लोगों को सामने करना पड़ेगा। मौसम में कुछ देर के लिए ठंडा होने के कारण लोगों की चहल-पहल सुबह के समय काफी देखने को मिली।
मौसम विभाग मुताबिक, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 39 डिग्री में रहेगा और न्यूनतम तापमान 19 से 25 डिग्री रहेगा। सुबह के समय हवा की नमी की मात्रा 55 से 84 फीसदी और शाम को नमी की मात्रा 27 से 54 फीसदी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे मौसम खुश्क रहने वाला है। दो दिन मौसम में ठंडक रहने से लोगों ने AC का इस्तेमाल भी कम ही किया।
वहीं दोपहर के समय भी लोगों की चहल-पहल सड़कों पर दिखी है। कृषि विभाग ने बदलते मौसम के कारण किसानों को खेतों में ध्यान से पानी देने की सलाह दी। आज अमृतसर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जालंधर का तापमान 35 डिग्री, पटिलाया का तापमान 34 डिग्री, मोगा का 36 डिग्री तापमान, फिरोजपुर का तापमान 36 डिग्री, बठिंडा का 36 डिग्री, फरीदकोट का तापमान का 36 डिग्री, श्री आनंदपुर साहिब का तापमान 34 डिग्री और बटाला का तापमान 36 डिग्री रहेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.