पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नशा सप्लाई करने वाले 3 तस्कर दोस्तों को थाना दुगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सिधवां बेट के सुखदेव सिंह उर्फ जंटी, करनैल सिंह नगर के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उर्फ सोनी और एसबीएस नगर के रणजीत सिंह के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन, 9040 रुपए और इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को एक दिन रिमांड पर लिया है। इसमें उनसे पूछताछ और रिकवरी करवाई जाएगी। सुखदेव का भाई सरगना सिधवां बेट के गुरदेव सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उसकी तलाश में रेड जारी है।
जांच अफसर सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक कीज होटल के पास नशा सप्लाई देने आए हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने टीम से मिल आरोपी रणजीत के किराए के घर पर रेड की, जहां से तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। रणजीत से 5 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक कंडा और 5040 रुपए, गुरप्रीत सिंह से 11 ग्राम हेरोइन, 2 हजार और सुखदेव से 9 ग्राम हेरोइन, 2 हजार बरामद की। आरोपी नशे का सेवन भी करते हैं और बेचते भी हैं।
एक-दूसरे से नशा खरीदते बने दोस्त, फिर बनाया गैंग - पुलिस के मुताबिक सुखदेव बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है। गुरप्रीत ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी, उसके पिता पीडब्ल्यूडी से रिटायर हैं। वहीं, रणजीत ने भी 12वीं के बाद एसी मेकेनिक का काम शुरू किया था। सुखदेव का भाई गुरदेव सिंह नशा सप्लाई का धंधा करता है, उसपर पहले भी पर्चे दर्ज हैं। उसने सुखदेव से मिलकर काॅलेज के आसपास नशे की सप्लाई का धंधा शुरू करवाया था। इस दौरान गुरप्रीत और रणजीत भी उससे नशा खरीदने आते थे। यहां उनकी दोस्ती हुई और उन्होंने मिलकर नशा सप्लाई का काम शुरू किया। साथ ही रणजीत के घर पर ही नशा करते भी थे।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.