किसानी मांगों को लेकर किसानों ने विधायक को मांगपत्र दिया गया। इससे पहले अनाज मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह धूड़कोट और सुखचैन सिंह रामा ने कहा कि कहा कि गेहूं के कम झाड़ से हुए नुकसान का 10 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और जली हुई गेहूं के हुए नुकसान के लिए 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
किसान नेताओं ने कहा कि दिन दिन गहरे हो रहे पानी की संभाल के लिए मक्का, मूंग की दाल, सूरजमुखी और सब्जियों की काश्त को उत्साहित करने के साथ-साथ इन फसलों की एमएसपी दी जाए। नहरी पानी की कमी तुरंत दूर की जाए। 1 जून से नहरी पानी और बिजली की 8 घंटे निर्विघ्न सप्लाई यकीनी बनाई जाए।
इस दौरान निरभै सिंह ढुडीके सूबा प्रधान किरती किसान यूनियन, सुखचैन सिंह रामा भारतीय किसान यूनियन डकौंदा, निर्मल सिंह माणूके ज़िला प्रधान भारतीय किसान यूनियन कादियां, सुखदेव भोला रणसीह कलां, रविंदर सिंह धूड़कोट, गुरदित्त दीना, सिकंदर मधेके आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.