रंजिशने दो पक्षों में झगड़े में 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना बधनी कलां के एएसआई मुखविंदर सिंह ने बताया कि गांव ढूडीके के गुरदयाल सिंह ने बयान दिया कि 6 मई सुबह करीब 10 बजे उसकी गांव के 2 लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर राजेंद्र सिंह और हरबंस सिंह पर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह ने कहा कि गुरदयाल सिंह के साथ पुराना विवाद के चलते 6 मई को उसे घर के बाहर से उठाकर मारपीट की गई।
पुलिस ने उसके बयान पर गुरदयाल सिंह, हीरा, मंदर, कुलविंदर कौर के अलावा एक अज्ञात पर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.